जहां साथ दिखती हैं दो धार्मिक आस्थाएं जौनपुर की गंगा-जमुनी तहजीब का अनोखा उदाहरण है यह गणेश मंदिर
जौनपुर के कोतवाली पोस्ट ऑफिस के पास स्थित गणेश मंदिर का परिसर अपनी अनोखी पहचान के लिए खास है. यहां भगवान गणेश के मंदिर के साथ एक मजार भी मौजूद है. एक ही प्रांगण में दोनों आस्था स्थलों की मौजूदगी जौनपुर की धार्मिक विविधता, आपसी सम्मान और गंगा-जमुनी तहजीब की झलक पेश करती है.