लाल रेशमी फूलों वाले रेड पाउडर पफ बगीचे की शोभा बढ़ाता है ये पौधा जानें इसका औषधीय उपयोग
लाल रेशमी फूलों वाले रेड पाउडर पफ बगीचे की शोभा बढ़ाता है ये पौधा जानें इसका औषधीय उपयोग
गोंडा में लाल रंग के रेशमी और पाउडर पफ जैसे दिखने वाले खूबसूरत फूलों का एक पौधा इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. रेड पाउडर पफ के नाम से पहचाना जाने वाला यह पौधा जहां घर और बगीचे की सुंदरता बढ़ाता है, वहीं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में इसके फूल, पत्तियों, छाल और जड़ के इस्तेमाल का भी उल्लेख मिलता है. हालांकि वैद्य विष्णु दत्त प्रजापति इसके औषधीय उपयोग को लेकर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते है.