जोधपुर में तैयार हुआ खास महल पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन अब यहीं से फ्लाइट भरेंगी उड़ान
जोधपुर में तैयार हुआ खास महल पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन अब यहीं से फ्लाइट भरेंगी उड़ान
राजस्थान के जोधपुर शहर में एक ‘खास महल’ तैयार हुआ है. इस खास महल की भव्यता किसी राजमहल से कम नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को इसका उद्घाटन करने वाले हैं. जी हां, यहां पर हम बात जोधपुर के नए एयरपोर्ट की कर रहे हैं. करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से बने इस नए एयरपोर्ट की क्षमता हर साल 20 लाख यात्रियों को संभालने की है. इसका डिजाइन राजस्थान की शाही विरासत से प्रेरित है, जिसमें मेहराब और झरोखों का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है. वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस यह टर्मिनल जोधपुर के पर्यटन, व्यापार और रोजगार को नई रफ्तार देने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल इसी एयरपोर्ट से मॉडिफाइड उड़ान स्कीम की शुरूआत करने जा रहे है. आइए देखें इस महलनुमा इस जोधपुर एयरपोर्ट की कुछ खास तस्वीरें...