Jaipur News: सरकारी मदद का इंतजार नहीं गांव ने खुद उठाया बीड़ा 125 करोड़ से खुद बना रहे 30 फीट गहरा बांध

Jaipur Pachhudala Village Story: जयपुर जिले के विराटनगर विधानसभा क्षेत्र का पाछूडाला गांव इतिहास, आस्था और जनसहयोग की अनूठी कहानी समेटे हुए है. स्थानीय मान्यता के अनुसार पांडव अपने अज्ञातवास के दौरान यहां आए थे, जिसके चलते गांव की पुरानी पहचान पांडवाला से जुड़ी मानी जाती है. गांव में सिद्धमुनी महाराज, चूणसिद्ध महाराज, ठाकुरजी और जगन्नाथ महाराज के मंदिर हैं. सिद्धमुनी महाराज के मंदिर में वर्षों से अखंड ज्योत जल रही है. नारू रोग से जुड़े पारंपरिक झाड़े की मान्यता के कारण भी दूर-दराज से लोग यहां पहुंचते हैं. अब गांव की नई पहचान जल संरक्षण से बन रही है. पुराने बांध की क्षमता कम होने के बाद ग्रामीणों ने करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से नया बांध बनाने का काम शुरू किया है.

Jaipur News: सरकारी मदद का इंतजार नहीं गांव ने खुद उठाया बीड़ा 125 करोड़ से खुद बना रहे 30 फीट गहरा बांध