Success Story: देश सेवा का सपना हुआ साकार जोबनेर के मानव कुमावत बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
Success Story Of Manav in Indian Army : जयपुर के जोबनेर के मानव कुमावत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने, एनडीए और आईएमए से ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग जैसलमेर में मिली है. इनके इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. मानव की यह सफलता युवाओं को प्रेरित कर रही है. मानव की कहानी सचमुच में हर मेहनती और देश सेवा के लिए ख्वाब सजाए लोगों के लिए प्रेरणादायक है.