भरतपुर में गौरैया बचाने की अनोखी मुहिम! लोगों ने घर-घर लगाए छोटे आशियाने फिर लौटने लगीं चहचहाती चिड़ियां
भरतपुर में गौरैया बचाने की अनोखी मुहिम! लोगों ने घर-घर लगाए छोटे आशियाने फिर लौटने लगीं चहचहाती चिड़ियां
Bharatpur Sparrow Campaign: भरतपुर में गौरैया चिड़िया के संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिल रही है. गौरैया की घटती संख्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अपने घरों, छतों और आंगनों में उसके लिए छोटे-छोटे आशियाने यानी बर्ड हाउस बनाना शुरू कर दिया है. इस अभियान का उद्देश्य गौरैया को सुरक्षित घोंसला उपलब्ध कराना और उसके प्राकृतिक आवास को संरक्षित करना है. पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संगठनों की जागरूकता के चलते बड़ी संख्या में लोग इस मुहिम से जुड़ रहे हैं. गौरैया को पर्यावरण संतुलन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, लेकिन शहरीकरण और बदलती जीवनशैली के कारण इसके आवास लगातार कम होते जा रहे हैं. ऐसे में भरतपुर की यह पहल न केवल गौरैया के संरक्षण में मददगार साबित हो रही है, बल्कि लोगों में पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है.