CJP के मंच पर कौन हैं यह मैडम 23 दिन की भूख हड़ताल से सुर्खियों में हर बड़ा नेता दिखा इर्द-गिर्द
CJP के मंच पर कौन हैं यह मैडम 23 दिन की भूख हड़ताल से सुर्खियों में हर बड़ा नेता दिखा इर्द-गिर्द
धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही केंद्र सरकार ने सीजेपी की बाची बची दो मांगों को भी मान लिया है. तीनों मांगों के पूरा होने के साथ भले ही सीजेपी का प्रदर्शन खत्म हो गया हो, लेकिन अभी भी एक चेहरा ऐसे है, जो बीते कई दिनों से खूब सुर्खियों में है. यह चेहरा कभी सीजेपी के मंच पर नजर आता है, तो कभी कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बगल में खड़ा नजर आता है. जंतर-मंतर पहुंचने वाला भले ही बड़ा नेता हो या सेलेब्रिटी, इस चेहरे से मिले बगैर वापस नहीं आया. जब हालत बिगड़ी तो खुद मशहूर अदाकारा शबाना आजमी खैरियत पूछने पहुंच गई. आइए अब आपको बताते हैं इनके बारे में थोड़ा विस्तार से...