वसई में आई आसमानी आफत मधुबन में गले तक डूबे लोग फायर ब्रिगेड ने 25 को किया रेस्क्यू
वसई में आई आसमानी आफत मधुबन में गले तक डूबे लोग फायर ब्रिगेड ने 25 को किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र के वसई ईस्ट के मधुबन इलाके में बारिश आफत बनकर आई है. भारी बारिश के बाद इलाके में जलभराव ने गंभीर पैदा कर दिए हैं. कई जगह पानी लोगों के गले तक पहुंच गया, जिससे दर्जनों लोग फंस गए. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इलाके में फंसे करीब 20 से 25 लोगों को रस्सियों के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला गया. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.