PM मोदी मेरे रोल मॉडल हैं PILZ इंडिया की डायरेक्टर ने खुलकर की तारीफ
PM मोदी मेरे रोल मॉडल हैं PILZ इंडिया की डायरेक्टर ने खुलकर की तारीफ
जो नेता अपने काम से सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित करते हैं, उनकी सराहना हर मंच पर सुनाई देती है. ऐसे ही एक खास मौके पर CEO फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की जमकर तारीफ हुई. CEO फोरम के दौरान PILZ इंडिया की डायरेक्टर सुज़ैन रेनाटे कुंशर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि PM मोदी मेरे लिए एक रोल मॉडल हैं और उनकी लीडरशिप से उन्हें काफी प्रेरणा मिलती है. सुज़ैन ने बताया कि पीएम मोदी का काम करने का तरीका, उनका विज़न और देश को आगे बढ़ाने की सोच उन्हें प्रभावित करती है. उन्होंने ये भी कहा कि भारत आज दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें मोदी सरकार की बड़ी भूमिका है.