सिर्फ एक साल पुराना था फ्लाईओवर एक बारिश भी ना झेल सका हादसा का CCTV हुआ वायरल

महाराष्ट्र के नांदेड शहर में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा टल गया. शहर के पास एसजीजीएस कॉलेज के सामने नांदेड-लातूर हाईवे पर बने फ्लाईओवर का एक हिस्सा सुबह करीब 11 बजे अचानक ढह गया. पुल का हिस्सा गिरने की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. बताया जा रहा है कि यह फ्लाईओवर करीब एक साल पहले ही बनकर तैयार हुआ था. राहत की बात यह रही कि हादसे के समय पुल के नीचे कोई वाहन या राहगीर नहीं था. इसलिए किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. घटना के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच गई. पुल ढहने की वजह की जांच शुरू कर दी गई है.

सिर्फ एक साल पुराना था फ्लाईओवर एक बारिश भी ना झेल सका हादसा का CCTV हुआ वायरल