Leh-Delhi Flight Chaos: 30 हजार का टिकट दो दिन से फंसे पैसेंजर फ्लाइट पहले कैंसल फिर डिले

लेह एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसल और लगातार देरी से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा है. कई पैसेंजर पिछले दिन से एयरपोर्ट पर फंसे हैं. एक यात्री ने दावा किया कि 30 हजार रुपये का लेह से दिल्ली का टिकट खरीदा था. बावजूद इसके, पहले फ्लाइट कैंसल हुई और अगले दिन भी घंटों इंतजार के बाद उड़ान रद्द कर दी गई. यात्रियों को अपने खर्च पर होटल बुक करना पड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एयरपोर्ट पर भारी भीड़ और अफरा तफरी साफ नजर आ रही है. यात्रियों ने एयरलाइन और डीजीसीए से जवाबदेही तय करने की मांग की है.

Leh-Delhi Flight Chaos: 30 हजार का टिकट दो दिन से फंसे पैसेंजर फ्लाइट पहले कैंसल फिर डिले