हर घर में कोठी विदेश जैसी सड़कें ये है भारत का सबसे अमीर गांव फिर भी पड़ा है खाली
India Most Richest Abandoned Village : ये कहानी देश के उस सबसे अमीर गांव की है जहां हर घर कोठी जैसा बना हुआ है. गलियों में विदेश जैसा नजारा देखने को मिलता है. हर कोठी दूसरी कोठी से अलग और भव्य बनी हुई है. हैरानी की बात यह है कि हर घर के बाहर बड़ा सा ताला लटका हुआ है. ऐसी हालत में मन में सवाल उठता है कि इस अमीर गांव में कोई क्यों नहीं रहना चाहता. इस गांव का नाम डडोवाल है जो कि पंजाब प्रांत के जालंधर जिले में है.