राजकोट में पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला पालतू कुत्ते से युवक पर करवाया जानलेवा हमला देखें VIDEO
राजकोट में पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला पालतू कुत्ते से युवक पर करवाया जानलेवा हमला देखें VIDEO
गुजरात के राजकोट से हैरान करने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. अमरनगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर पालतू कुत्ते से हमला करवाने का आरोप है. पीड़ित किशन मेवाड़ा के मुताबिक, मोबाइल को लेकर चल रही पुरानी दुश्मनी के कारण दीप जडेजा ने अपने खास तौर पर ट्रेंड पालतू कुत्ते से उस पर हमला करवाया है. हमले में किशन के हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. इस VIDEO में देखिए पूरी घटना क्या है, पीड़ित ने क्या आरोप लगाए और सीसीटीवी फुटेज में क्या नजर आ रहा है.