मटन वाले मोहम्मद शफी ने कल्याणी को क्यों मारा छोटे-छोटे टुकड़े कर नहर में फेंका एक टैटू ने फंसा दिया
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मटन शॉप संचालक मोहम्मद शफी ने पैसे और बच्चे के विवाद में कल्याणी नामक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी. पहचान छिपाने के लिए उसने शव के टुकड़े कर कूलिंग नहर में फेंक दिए. पुलिस ने 18 सितंबर को धड़ मिलने के बाद ड्रोन और एनडीआरएफ की मदद से अन्य अंग बरामद किए. पुलिस ने टैटू से पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथी की तलाश जारी है.