देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू PHOTOS में देखें उनके शपथ ग्रहण की कुछ झलकियां

द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई, 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया. संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमण ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. द्रौपदी मुर्मू भारत की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं. वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति भी हैं. मुर्मू पहली ऐसी राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म आजाद भारत में हुआ है. उनके पहले के भारत के सभी राष्ट्रपतियों का जन्म 15 अगस्त, 1947 से पहले हुआ था.

देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू PHOTOS में देखें उनके शपथ ग्रहण की कुछ झलकियां