Dust Storm Reason: दिल्ली-एनसीआर में कहां से आया धूल का गुबार राजस्थान से हरियाणा तक हाहाकार तस्वीरों में देखें कुदरत का रौद्र रूप
Dust Storm Reason: दिल्ली-एनसीआर में कहां से आया धूल का गुबार राजस्थान से हरियाणा तक हाहाकार तस्वीरों में देखें कुदरत का रौद्र रूप
दोपहर के उजाले में अचानक छाया गहरा अंधकार, चारों तरफ उड़ती धूल की मोटी परत और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती सांसें थाम देने वाली हवाएं! दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान के एक बड़े हिस्से में आज मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए. देखते ही देखते गगनचुंबी इमारतें धूल के बवंडर में ओझल हो गईं और आसमान का रंग मटमैला हो गया. दोपहर के करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच आए इस अचानक बदलाव ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. आखिर यह धूल का गुबार कहां से उठा, क्यों आया और अगले कुछ घंटों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है.