एमकॉम छात्र मोनू तिवारी नौकरी छोड़ शुरू किया खेती ढाई एकड़ में उगाए ग्राफ्टेड बैंगन लाखों में कमाई
युवा किसान मोनू तिवारी ने कहा कि वह लगभग दो से ढाई एकड़ क्षेत्र में बैंगन की खेती कर रहे हैं. खेत की तैयारी के लिए गोबर खाद डालकर जुताई कराई गई. उसके बाद बेड तैयार किए गए और आवश्यक बेसल डोज का उपयोग किया गया. इसके बाद ग्राफ्टेड पौधों की रोपाई की गई. कुल मिलाकर लगभग 20 हजार पौधे लगाए गए हैं.