दिल्ली के संजय गांधी अस्पताल के बाहर गैस सिलेंडर में भीषण आग मची अफरा-तफरी बड़ा हादसा टला

दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खाने-पीने के ठेले पर रखे गैस सिलेंडर में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. अस्पताल में मौजूद मरीज, उनके परिजन और राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर से आग भड़क गई थी. स्थानीय लोगों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और समय रहते बड़ा हादसा टल गया.

दिल्ली के संजय गांधी अस्पताल के बाहर गैस सिलेंडर में भीषण आग मची अफरा-तफरी बड़ा हादसा टला