दादा आप पूड़ी बनाओगे तभी खाऊंगा पोते की जिद पर रसोई में उतरे CM रेवंत रेड्डी वीडियो वायरल

दिनभर फाइलें, मीटिंग, फैसले और राजनीति के बाद जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी घर पहुंचे तो उनके नन्हें पोते ने एक बड़ा आइदेश सुना दिया. पोते ने अपने मुख्यमंत्री दादा से कहा कि आज पूड़ी आप ही बनाओगे, तभी खाऊंगा. बस फिर क्या था. मुख्यमंत्री ने एप्रन की जगह दादा का प्यार पहन लिया. हाथों में आटा आया, कढ़ाही में तेल गर्म हुआ. उन्होंने पोते के साथ मिलकर गोल-गोल तो नहीं, पर प्यार से भरी कई पूड़ियां बनाना शुरू कर दीं. सीएम रेवंत रेड्डी कभी धीरे धीरे पूड़ी बेलते, फिर कढ़ाहीं में उसे तलते. इस बीच दादा-पोते के बीच हो रही मीठी बात हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट ला रही थी. सीएम रेड्डी का पूड़ी बनाने का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

दादा आप पूड़ी बनाओगे तभी खाऊंगा पोते की जिद पर रसोई में उतरे CM रेवंत रेड्डी वीडियो वायरल