CJI Surya Kant: गांव से शुरुआत कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से टॉपर और जज रहते LLM CJI सूर्यकांत की कमाल की है जर्नी

CJI Surya Kant Qualification: भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की कहानी हरियाणा के गांव से शुरू होकर देश की सर्वोच्च न्यायिक कुर्सी तक पहुंचती है. उन्होंने शुरुआती पढ़ाई अपने पैतृक गांव पेटवार से की. इसके बाद हिसार के गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से 1981 में भूगोल विषय के साथ BA किया. 1984 में महार्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक से LL.B. की डिग्री हासिल की और उसी साल हिसार की जिला अदालतों में वकालत शुरू की. खास बात यह है कि न्यायिक करियर के दौरान भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी. 2011 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए LL.M. किया और फर्स्ट क्लास फर्स्ट रहे. नवंबर 2025 में वह 53वें CJI बने. (सभी फोटो PTI)

CJI Surya Kant: गांव से शुरुआत कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से टॉपर और जज रहते LLM CJI सूर्यकांत की कमाल की है जर्नी