घाटकोपर में कुदरत का कहर चंद मिनटों में उजड़ गए कई परिवार मलबे में दबकर 3 बच्चों समेत 7 की मौत
Mumbai Ghatkopar Landslide: मुंबई के घाटकोपर इलाके में भारी बारिश के कारण हुए दर्दनाक भूस्खलन में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. हादसा तड़के करीब पौने चार बजे चिराग नगर स्थित गौसिया चॉल में हुआ, जहां पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खिसककर दो-तीन मकानों पर जा गिरा.