मुंबई में छप्पर फाड़ बारिश से त्राहिमाम जलभराव से अंधेरी सबवे बंद ट्रांस हार्बर रेल लाइन ठप BMC की अटकी सांस
मुंबई में छप्पर फाड़ बारिश से त्राहिमाम जलभराव से अंधेरी सबवे बंद ट्रांस हार्बर रेल लाइन ठप BMC की अटकी सांस
Mumbai Heavy Rainfall News: मुंबई में इस बार मानसून ने लेट एंट्री की है. लेकिन बरसात के मौसम के शुरुआती दौर में ही मानसून ने अपने तेवर दिखा दिए हैं. बारिश होने से एक तरफ जहां लोगों ने भीषण गर्मी और उमस से राहत की सांस ली तो दूसरी तरफ आफत भी इस साथ आई है. मूसलाधार बारिश की वजह से अंधेरी सबवे को बंद करना पड़ा. कई इलाकों में जलभराव से लोगों को समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है. कुछ इलाकों में पेड़ों के गिरने से नुकसान होने की भी सूचना है. मुंबई नगर निगम यानी BMC ने लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि वे किसी मुसीबत में न फंसे. मुंबई में आनेवाले दिनों में और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. (सभी तस्वीरें - PTI)