मानसून में बन जाता है स्वर्ग! उदयपुर ने बनाई देश के टॉप 16 रेन टूरिज्म डेस्टिनेशन में जगह जानें क्यों है खास

Udaipur Travel News: झीलों की नगरी उदयपुर को मानसून पर्यटन के लिए देश के टॉप 16 बेहतरीन डेस्टिनेशन में शामिल किया गया है. बारिश के मौसम में अरावली की हरियाली, बादलों से घिरी पहाड़ियां और झीलों का मनमोहक दृश्य उदयपुर की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देता है. फतेहसागर झील, पिछोला झील, सज्जनगढ़ (मानसून पैलेस), बाहुबली हिल्स और आसपास के प्राकृतिक स्थल इस मौसम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं. देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां बारिश का आनंद लेने और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देखने पहुंचते हैं. मानसून के दौरान उदयपुर का शांत वातावरण, ऐतिहासिक धरोहरें और झीलों की मनोरम छटा इसे एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाती हैं.

मानसून में बन जाता है स्वर्ग! उदयपुर ने बनाई देश के टॉप 16 रेन टूरिज्म डेस्टिनेशन में जगह जानें क्यों है खास