Kitchen Tips: बारिश में मसालों और नमक में घुस रही है नमी अपनाएं ये 4 देसी ट्रिक्स महीनों तक रहेंगे ताजे
Kitchen Tips: बारिश में मसालों और नमक में घुस रही है नमी अपनाएं ये 4 देसी ट्रिक्स महीनों तक रहेंगे ताजे
Monsoon Kitchen Tips: बरसात के मौसम में हवा में बढ़ी नमी के कारण मसाले और नमक जल्दी गीले होकर अपनी गुणवत्ता और स्वाद खोने लगते हैं. ऐसे में इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और कंटेनर को हमेशा सूखी जगह पर रखें. नमक के डिब्बे में कुछ चावल के दाने रखने से अतिरिक्त नमी सोखने में मदद मिलती है. मसालों को निकालते समय हमेशा सूखे चम्मच का उपयोग करें और उन्हें गैस या सिंक के पास रखने से बचें. सही तरीके से स्टोरेज करने पर मसालों की खुशबू, स्वाद और गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहती है.