चावल में लग गए हैं घुन और सुंडी किचन के इन आसान नुस्खों से चुटकियों में करें बचाव जानें 7 कारगर और आसान टिप्स
चावल में लग गए हैं घुन और सुंडी किचन के इन आसान नुस्खों से चुटकियों में करें बचाव जानें 7 कारगर और आसान टिप्स
Barsat Mein Daal Chawal Kaise Bachaye: बरसात का मौसम आते ही रसोई में सबसे बड़ी चिंता राशन को नमी और कीड़ों से बचाने की होती है. हवा में मौजूद नमी के कारण डिब्बों में रखे दाल और चावल में बहुत जल्दी घुन, सुंडी या छोटे कीड़े पनपने लगते हैं. कई बार ऊपर से साफ दिखने वाला अनाज अंदर ही अंदर पूरी तरह खराब हो जाता है. अगर आप भी मानसून में इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान, सुरक्षित और असरदार देसी नुस्खे अपनाकर आप अपने पूरे महीने के राशन को बिना किसी केमिकल के लंबे समय तक तरोताजा और कीड़ा-मुक्त रख सकते हैं.