पाचन से लेकर सूजन तक जानिए क्यों आयुर्वेद में खास है गम्हार का पेड़
गोंडा के गांव और खेतों के आसपास मिलने वाला गम्हार पेड़ आयुर्वेदिक और पारंपरिक चिकित्सा में खास महत्व रखता है. इसका वैज्ञानिक नाम Gmelina arborea है. वैद्य के अनुसार गम्हार की जड़, छाल और अन्य हिस्सों का पारंपरिक उपयोग पाचन, सूजन, कमजोरी और कुछ अन्य समस्याओं में किया जाता रहा है. हालांकि, औषधि के रूप में इसका इस्तेमाल विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए.