तोप ड्रोन टॉरपीडो… चीन-पाकिस्तान की अब खैर नहीं भारतीय सेना खरीदेगी 1 लाख करोड़ के हथियार

India Defence Deal: रक्षा मंत्रालय की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) आज 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा खरीद प्रस्तावों पर विचार करने जा रही है. इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे, जिसमें सेना, खासकर थलसेना की क्षमता बढ़ाने पर जोर रहेगा. इन प्रस्तावों में K-9 वज्र सेल्फ-प्रोपेल्ड आर्टिलरी गन, कामिकाजे ड्रोन, वर्बा MANPADS एयर डिफेंस सिस्टम और टैंकों के लिए एडवांस प्रोटेक्शन सिस्टम शामिल हैं.

तोप ड्रोन टॉरपीडो… चीन-पाकिस्तान की अब खैर नहीं भारतीय सेना खरीदेगी 1 लाख करोड़ के हथियार