बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए हो जाओ तैयार अमरनाथ की पहली पूजा पूरी कब से शुरू हो रही यात्रा
साल में एक बार होने वाली अमरनाथ यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुफा में पहली पूजा कर 3 जुलाई से यात्रा शुरू होने की घोषणा कर दी है. यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं. हालांकि बड़ी खबर ये आ रही है कि इस बार अमरनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होगी. यात्रियों को पैदल ही चलकर जाना होगा.