विदेशी बाजार में DRDO की Astra Missile की एंट्री पहला ग्राहक बनेगा इंडोनेशिया ब्रह्मोस भी खरीदेगा
भारत के रक्षा निर्यात को बड़ी सफलता मिली है. इंडोनेशिया DRDO की स्वदेशी Astra Mk1 एयर-टू-एयर मिसाइल का पहला विदेशी ग्राहक बनने जा रहा है. इसके साथ ही वह BrahMos सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल खरीदने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है, जिससे भारत-इंडोनेशिया रक्षा सहयोग को नई मजबूती मिलेगी.