Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा की 10 सीटों पर किसका बजेगा डंका जानें यहां

Haryana Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान आज खत्म हो गया. हरियाणा की 10 सीटों का एग्जिट पोल आज शाम 6 बजे से आ रहा है. हरियाणा में भाजपा अपने 10 सीटों पर कब्जा बरकरार रखेगी या फिर कांग्रेस मारेगी बाजी? चुनाव परिणाम से पहले जानें एग्जिट पोल के नतीजे.

Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा की 10 सीटों पर किसका बजेगा डंका जानें यहां
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज होने के साथ ही वोटिंग का दौर खत्म हो गया. आज शाम 6 बजे के बाद से लोकसभा के सभी सीटों के एग्जिट पोल आने लगे हैं. हरियाणा के 10 लोकसभा सीटों पर किसका बजेगा डंका? जाट लैंड में भाजपा को मिलेगी बहुमत या कांग्रेस मारेगी बाजी? कुछ देर में ही एग्जिट पोल से अनुमान लग जाएगा कि अबकी बार किसकी बन सकती है सरकार. एग्जिट पोल से आप अनुमान लगा पाएंगे कि हरियाणा में किसका पलड़ा भारी रहेगा. हरियाणा लोकसभा चुनाव 2019 का एग्जिट पोल पिछली बार के लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल में हरियाणा की 10 सीटों में से भाजपा को 6 से 8 सीटें और कांग्रेस को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. लेकिन चुनाव परिणाम के नतीजों ने अनुमानों को गलत साबित कर दिया और भाजपा ने 10 की 10 सीटों पर कब्जा जमा लिया. हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें करनाल, हिसार, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, रोहतक, अंबाला, भिवानी महेंद्रगढ़ और सोनीपत हैं. इस बार के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 2 करोड़ 76 हजार 768 मतदाता और कुल 223 प्रत्याशी हैं. सभी प्रत्याशी की किस्मत का फैसला 4 जून को होना है. हरियाणा की सभी 10 सीटों पर मतदान 25 मई को हुआ था. ये भी पढ़ें: Exit Poll 2024 Live: लगातार 3 चुनाव में जीत, क्या PM मोदी करेंगे जवाहरलाल नेहरू की बराबरी? किस तरफ जाएगा एग्जिट पोल हरियाणा के 10 सीटों पर ऐसा है मुकाबला 1. गुरुग्राम सीट पर भाजपा नेता राव इंद्रजीत सिंह का सीधा मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर से है. 2. फरीदाबाद सीट पर भाजपा से दिग्गत नेता कृष्ण पाल गुर्जर मैदान में हैं, जिनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह से है. 3. करनाल सीट से पूर्व सीएम और भाजपा प्रत्याशी मनोहरलाल खट्टर को कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से चुनौती मिल रही है. 4. कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है. यहां भाजपा के नवीन जिंदल का मुकाबला आप के सुशील गुप्ता और INLD के अभय सिंह चौटाला से है. 5. हिसार सीट से भाजपा के टिकट पर रणजीत सिंह चौटाला चुनावी मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस से जय प्रकाश, जजपा से नैना चौटाला और INLD से सुनैना चौटाला ने चुनाव लड़ा है. 6. सिरसा में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से है. भाजपा से अशोक तंवर और कांग्रेस से कुमारी शैलजा अपना किस्मत आजमा रही हैं. ये भी पढ़ें: Exit Poll 2024: यूपी में किसका पलड़ा भारी, 2019 में कैसी थी एग्जिट पोल की भविष्यवाणी, कितने सही साबित हुए? 7. रोहतक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार अरविंद शर्मा को कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा से कड़ी चुनौती मिली है. 8. अंबाला लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वरुण चौधरी ने चुनाव लड़ा हैं, जिनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया से है. वे पूर्व भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी हैं. 9. भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से भाजपा के धर्मबीर और कांग्रेस के राव दान सिंह चुनावी अखाड़े में आमने-सामने हैं. जजपा से राव बहादुर सिंह भी किस्मत आजमा रहे हैं. 10. जाट बहुल सोनीपत सीट से भाजपा के टिकट पर मोहन लाल बडौली ने चुनाव लड़ा है, वहीं कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी ने ताल ठोंकी है. Tags: BJP, Congress, Exit poll, Loksabha Election 2024, Loksabha ElectionsFIRST PUBLISHED : June 1, 2024, 18:14 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed