फरीदाबाद में ऑटो कैब चालक द्वारा अधिक किराया मांगने पर क्या करें एडवोकेट नें बताया कानूनी तरीका
फरीदाबाद में ऑटो कैब चालक द्वारा अधिक किराया मांगने पर क्या करें एडवोकेट नें बताया कानूनी तरीका
Faridabad News: ऑटो या कैब चालक तय किराए से ज्यादा पैसे मांगे तो क्या करें. इस पर लोकल18 से बातचीत में फरीदाबाद सेक्टर 12 कोर्ट के एडवोकेट मोहन तिवारी बताते हैं कि देखिए, सबसे पहले आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए. कोशिश करनी चाहिए कि आपके और चालक के बीच किसी तरह का लड़ाई-झगड़ा न हो. जब आप कैब या कोई भी वाहन बुक करते हैं, तो आपके पास उसकी सारी डिटेल होती है. उसमें लिखा होता है कि आपने लोकेशन कहां से कहां तक डाली है और आपको कितना पैसा देना है. ऐसे में आप चालक को बताएं कि हमने जब बुकिंग की थी, उस समय इतना किराया तय हुआ था और उसका रिकॉर्ड हमारे पास मौजूद है.