PHOTOS: पाताल लोक का दैत्य जब सबमरीन से दनदनाता हुआ निकलेगा समंदर का ब्रह्मोस कराची पलक झपकते स्वाहा
PHOTOS: पाताल लोक का दैत्य जब सबमरीन से दनदनाता हुआ निकलेगा समंदर का ब्रह्मोस कराची पलक झपकते स्वाहा
DRDO Submarine-Launched Cruise Missile: दुनिया के मौजूदा हालात को देखते हुए तमाम देश डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं. भारत भी उन देशों में शामिल है, जो अटैक के साथ ही डिफेंस फ्रंट पर खुद को मजबूत कर रहा है. जमीन और आसमान के साथ समंदर में भी ताकत को लगातार बढ़ाया जा रहा है. हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में एक साथ तीन खूबियों से तीन वॉरशिप इंडियन नेवी को सौंपा. दूसरी तरफ, भारत के रक्षा वैज्ञानिक लगातार कटिंग एज टेक्नोलॉजी की मदद से ताकतवर मिसाइल्स डेवलप करने में जुटे हैं. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ऐसी क्रूज मिसाइल डेवलप कर रहे हैं, जिसे पानी के अंदर से पनडुब्बी से लॉन्च किया जा सकता है. इस मिसाइल की ताकत को इससे ही समझा जा सकता है कि यह 500 से 800 किलोमीटर तक मार कर सकती है.