Exclusive: फ्यूचर वॉर वो जीतेगा जो सेकंड्स में फैसला लेगा सेना के टॉप जनरल बोले- AI जंग से फौजियों को नहीं हटाएगा
Exclusive: फ्यूचर वॉर वो जीतेगा जो सेकंड्स में फैसला लेगा सेना के टॉप जनरल बोले- AI जंग से फौजियों को नहीं हटाएगा
आर्मी हेडक्वार्टर्स में डायरेक्टर जनरल स्ट्रैटेजिक प्लानिंग लेफ्टिनेंट जनरल पुनीत आहूजा ने न्यूज18 डेफकॉन 2026 में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सैनिकों की जगह कभी नहीं लेगी. यह सैनिकों के लड़ने के पूरे तौर-तरीके और क्षमता को बिल्कुल बदल देगी. उन्होंने आगाह किया कि भविष्य के युद्ध मिसाइल से नहीं, साइबर हमले या सैटेलाइट जाम से शुरू हो सकते हैं. ऐसे में सेना को हर वक्त तैयार रहना होगा.