साढ़े चार साल के मयन सैनी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड 1 मिनट 44 सेकंड में पहचान लिए 195 देशों के झंडे

अंबाला के साहा क्षेत्र के महमूदपुर गांव के साढ़े चार वर्षीय मयन सैनी ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति के दम पर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. मयन ने महज 1 मिनट 44 सेकंड में दुनिया के 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वज पहचानकर उनके नाम बताए और वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस नन्हे प्रतिभाशाली बच्चे की उपलब्धि आज पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है.

साढ़े चार साल के मयन सैनी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड 1 मिनट 44 सेकंड में पहचान लिए 195 देशों के झंडे