सिर्फ एक बार बुवाई और 3 से 4 बार कटाई जान लें चौलाई से कमाई बढ़ाने का ये आसान फार्मूला
चौलाई की खेती में मल्टी-कट तकनीक अपनाकर किसान एक ही पौधे से 3 से 4 बार तक हरी पत्तियों और कोमल तनों की कटाई कर सकते हैं. सही ऊंचाई पर कटाई, उचित सिंचाई और संतुलित पोषण से नई शाखाओं की बढ़वार अच्छी रहती है. साग की कटाई के बाद कुछ पौधों से रामदाना तैयार कर अतिरिक्त आमदनी भी हासिल की जा सकती है.