गोभी की खेती में छोटी गलती पड़ सकती है भारी जानिए खेत की तैयारी से लेकर सिंचाई तक का सही तरीका
गोभी की खेती किसानों के लिए अच्छी आमदनी का जरिया बन सकती है, लेकिन बेहतर पैदावार के लिए खेत की तैयारी से लेकर कटाई तक सावधानी जरूरी है. कृषि वैज्ञानिक के अनुसार भुरभुरी और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी, प्रमाणित बीज, उचित पौध दूरी, समय पर सिंचाई और संतुलित पोषण से फसल की बढ़वार बेहतर हो सकती है.