29 जून की ज्येष्ठ पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं जानिए पूजा व्रत और दान का महत्व
29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा. इस बार सोमवार का शुभ संयोग होने से भगवान शिव, लक्ष्मी-नारायण और सत्यनारायण की पूजा का विशेष महत्व माना जा रहा है. इस दिन पवित्र स्नान, दान, व्रत, चंद्रमा को अर्घ्य और सत्यनारायण कथा का आयोजन करने से सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होने की धार्मिक मान्यता है.