तमिलनाडु में कांग्रेस की हार के असली गुनहगार कौन 16-17 जुलाई को मल्लिकार्जुन खरगे के दरबार में होगा हिसाब
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के शर्मनाक और निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा के लिए गठित हाई कमान के फैक्ट फाइंडिंग पैनल ने एक ऐसी विस्फोटक रिपोर्ट तैयार की है, जिसने राज्य इकाई के भीतर एक बड़ा भूचाल ला दिया है. पूर्व सांसद के. जयकुमार की अध्यक्षता वाली इस समिति ने अपनी राज्यव्यापी जांच पूरी कर ली है.