कौन हैं ओडिशा कैडर के ये आईपीएस अधिकारी जिसकी मौत पर शशि थरूर ने किया भावुक पोस्ट
ओडिशा कैडर के 50 वर्षीय आईपीएस अधिकारी शफीन अहमद के असमय निधन पर तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने गहरा शोक व्यक्त किया है. तिरुवनंतपुरम में कैंसर से जंग हारने वाले इस जांबाज अधिकारी की सादगी, साइबर क्राइम में उनके योगदान और उनकी कार्यशैली को याद करते हुए थरूर ने एक भावुक पोस्ट किया है, जो दिल को छू लेगा.