कहां गुम हुआ मानसून बीच रास्ते में अचानक क्यों रुका चिंता में देश के मौसम वैज्ञानिक
कहां गुम हुआ मानसून बीच रास्ते में अचानक क्यों रुका चिंता में देश के मौसम वैज्ञानिक
Where is Monsoon: भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की तेज शुरुआत के बाद अचानक आई सुस्ती ने मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है. सैटेलाइट तस्वीरों में मध्य और पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में मानसूनी बादलों की कमी दिखाई दे रही है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 4 से 16 जून के बीच मध्य भारत में करीब 65 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है. बंगाल की खाड़ी में मजबूत लो-प्रेशर सिस्टम न बनने, कमजोर मानसून ट्रफ और अल नीनो के प्रभाव ने मानसून की रफ्तार को रोक दिया है. अगले दो सप्ताह किसानों और खरीफ फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. यदि मानसून जल्द सक्रिय नहीं हुआ तो कृषि और जल संसाधनों पर असर पड़ सकता है.