किताबों में क्या पढ़ाया जा रहा है राष्ट्रीय हित के खिलाफ कंटेंट मिला तो होगी कार्रवाई सरकार का सख्त संदेश
जम्मू-कश्मीर में शिक्षा संस्थानों के भीतर पढ़ाई जा रही सामग्री को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क मोड में नजर आ रहा है। कश्मीर यूनिवर्सिटी के बाद अब स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर ने सरकारी, निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में मौजूद सभी किताबों, पत्रिकाओं और अध्ययन सामग्री की व्यापक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.