Dhenkanal News: शादी की खुशियों के बीच छाया मातम बेकाबू होकर तालाब में गिरी कार 5 दोस्तों की मौत
ढेंकानाल सदर के थाना प्रभारी ने कहा कि हादसा उस समय हुआ, जब चालक रात के अंधेरे में गांव की सड़क पर एक मोड़ को ठीक से पार नहीं कर सका. उन्होंने बताया कि कार के तालाब में गिरने से ठीक पहले दो लोग वाहन से बाहर कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई. वहीं, अन्य लोग कार से बाहर नहीं निकल पाए. अधिकारी ने आशंका जताई है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है.