होर्मुज में युद्ध आसमान में मिसाइलें फिर भी डटी रही भारतीय मरीन इंजीनियर दिल छू लेगी हिफा सलीम की कहानी
होर्मुज में युद्ध आसमान में मिसाइलें फिर भी डटी रही भारतीय मरीन इंजीनियर दिल छू लेगी हिफा सलीम की कहानी
Hifa Salim: केरल की 24 वर्षीय मरीन इंजीनियर हिफा सलीम ने ईरान युद्ध के दौरान हॉर्मुज स्ट्रेट में मिसाइलों के बीच फंसे जहाज पर ड्यूटी निभाकर अद्भुत साहस का परिचय दिया. पहली बार आंखों के सामने मिसाइलें देखकर वह घबरा गईं, लेकिन साथियों के हौसले और सेकेंड इंजीनियर की प्रेरणा ने उनका डर दूर कर दिया. हिफा ने परिवार को भी हालात की पूरी जानकारी नहीं दी ताकि वे परेशान न हों. त्रिशूर के छोटे से गांव से निकलकर मर्चेंट नेवी में पहुंचीं हिफा आज महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं.