पुतिन ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ जयशंकर के सामने भारत के किसानों को दे दी बड़ी गुड न्यूज
S Jaishankar Putin Meet: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. पुतिन ने कहा कि भारत-रूस रिश्तों को मजबूत करने में पीएम मोदी की व्यक्तिगत दिलचस्पी की बड़ी भूमिका है. उन्होंने जयशंकर से मोदी को अपना गर्मजोशी भरा अभिवादन पहुंचाने को कहा और जल्द मुलाकात की उम्मीद जताई. पुतिन ने भारतीय किसानों के लिए रूस से उर्वरक की सप्लाई बढ़ाने का भी भरोसा दिया.