कागजों में दौड़ी गाड़ियां बन गया करोड़ों का ITC: ईडी ने पकड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का नया नेटवर्क 9 जगहों पर रेड
कागजों में दौड़ी गाड़ियां बन गया करोड़ों का ITC: ईडी ने पकड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का नया नेटवर्क 9 जगहों पर रेड
ED Raid in UP Haryana: फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट और शेल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है. केंद्रीय जांच एजेंसी के लखनऊ जोनल ऑफिस की टीमों ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और हरियाणा के फरीदाबाद समेत कुल 9 प्रमुख ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया. यह पूरी कार्रवाई PMLA, 2002 के तहत दर्ज केस के आधार पर की गई है, जिसमें करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है.