पूर्णिया का DSA ग्राउंड: जब अंग्रेजों को हराकर मिली थी जमीन जानें 1936 से अंतरराष्ट्रीय सफर का इतिहास
Purnia DSA Ground Story: पूर्णिया का ऐतिहासिक DSA ग्राउंड 1936 में बना था. जब स्थानीय टीम ने अंग्रेजों को फुटबॉल मैच में हराया था. जीत से खुश होकर राजा कृत्यानंद सिंह ने जमीन दान की थी. यह मैदान कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का केंद्र रहा है और आज भी युवाओं की पहली पसंद है. जानिए इस मैदान की कहानी.