धान के खेत में खरपतवार बन सकते हैं सबसे बड़े दुश्मन! 80% तक घट सकती है पैदावार जानिए बचाव उपाय
धान के खेत में खरपतवार बन सकते हैं सबसे बड़े दुश्मन! 80% तक घट सकती है पैदावार जानिए बचाव उपाय
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शर्मा ने लोकल 18 को बताया कि धान की फसल में उगने वाले खरपतवार जल, पोषक तत्व, प्रकाश एवं स्थान के लिए मुख्य फसल के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, इसके कारण फसल की बढ़वार प्रभावित होती है तथा उत्पादन में 15 से 80 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है. उन्होंने कहा कि रोपाई के बाद 20 से 45 दिनों की अवधि खरपतवार नियंत्रण की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण होती है. अगर इस अवधि में खरपतवारों का प्रभावी नियंत्रण कर लिया जाए तो धान की फसल स्वस्थ रहती है