सहजन का पेड़ ने बदली इस गांव की तस्वीर खंडवा की महिलाओं ने खड़ा किया लाखों का कारोबार जानिए तरीका
सहजन का पेड़ ने बदली इस गांव की तस्वीर खंडवा की महिलाओं ने खड़ा किया लाखों का कारोबार जानिए तरीका
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के छोटे से खेड़ी गांव की महिलाओं ने मेहनत और नवाचार के दम पर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है. जिस सहजन (मोरिंगा) को कभी लोग एक सामान्य पेड़ समझते थे, वही आज गांव की महिलाओं के लिए आय का बड़ा स्रोत बन गया है. सहजन की खेती से शुरू हुआ यह सफर अब एक सफल ग्रामीण उद्यम का रूप ले चुका है, जिससे 25 से अधिक महिलाएं जुड़कर अच्छी कमाई कर रही हैं