कम बारिश में भी होगी बंपर कमाई! मूंग-उड़द की खेती अपनाएं किसान कम पानी में होगा ज्यादा पैदावार
किसान सलाहकार अवनीश पटेल ने लोकल 18 से कहा कि अब खेती के पारंपरिक तरीकों में बदलाव लाने की जरूरत है. उनका कहना है कि आज का किसान कम लागत में अधिक मुनाफा चाहता है, इसलिए उसे मौसम और जल उपलब्धता के अनुसार फसलें चुननी चाहिए. ऐसे किसानों के लिए मक्का, उड़द और मूंग की खेती बेहतर विकल्प बन सकती है.