धान से चाहिए बंपर पैदावार सही किस्म चुनें संतुलित खाद दें इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
प्रगतिशील किसान अंशुमान सिंह ने बताया कि धान की सफल खेती की शुरुआत सही बीज के चयन से होती है. किसानों को हमेशा उन्नत और रोग-प्रतिरोधी किस्मों के प्रमाणित बीजों का उपयोग करना चाहिए. बीज बोने से पहले फफूंदनाशक दवा से बीजोपचार करना जरूरी है, जिससे शुरुआती रोगों से बचाव होता है. अंकुरण क्षमता भी बेहतर रहती है.